फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Can get the gift of Kendriya Vidyalaya in April

Bijnor News: अप्रैल में मिल सकती है केंद्रीय विद्यालय की सौगात

Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Can get the gift of Kendriya Vidyalaya in April
-केंद्रीय की टीम को स्वाहेड़ी में लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर ही आया पसंद
विज्ञापन

-करीब दो साल के लिए अस्थाई जगह में संचालित होगा विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में केंद्रीय विद्यालय खुलने का लंबा इंतजार इस बार अप्रैल माह में पूरा होगा। केंद्रीय विद्यालय का शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से शुरू होने की पूरी संभावना है। क्योंकि केंद्रीय अफसरों की टीम को स्वाहेड़ी बने लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान की बिल्डिंग पसंद आई है। टीम ने स्वाहेड़ी का निरीक्षण किया है। जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वाहेड़ी में बने हुए लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में संभावनाएं तलाशी गई थी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग में कमरों की गणना कराई थी। केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन बनाने के लिए ग्राम स्वाहेड़ी में जमीन का चयन किया गया।
विज्ञापन

स्वाहेड़ी में विद्यालय बनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले करीब दो साल तक केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से संचालित करने के बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। बिजनौर शहर में भी चाहशीरी मोहल्ले में स्थित कन्या पाठशाला की बिल्डिंग की अफसरों ने निरीक्षण किया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय के ऑफिस और कक्षाएं शुरू होने के लिए स्वाहेड़ी में बने लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि टीम को संस्थान की बिल्डिंग पसंद आई है। लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में कक्षाएं शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर उपलब्ध कराएगा प्रशासन
अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण को आई टीम की स्वाहेड़ी में स्थित लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान में केंद्रीय विद्यालय संचालित करने की सहमति दी है। उम्मीद है कि अप्रैल माह से शैक्षिक सत्र शुरू हो जाए। विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed