फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Camps will be set up in villages, vaccination will be done by calling from homes

गांवों में लगेंगे कैंप, घरों से बुलाकर किया जाएगा छूटे लोगों का टीकाकरण

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Camps will be set up in villages, vaccination will be done by calling from homes
गांवों में लगेंगे कैंप, घरों से बुलाकर किया जाएगा छूटे लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से बचाव के लिए जिले के हर गांव में दो-दो कैंप लगाकर शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद शहरों में भी कैंप लगेंगे। जिले में जल्द से जल्द सभी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में 18 साल से अधिक आयु के 95 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब भी करीब 200 कैंप रोज लगाकर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। करीब दस माह से टीकाकरण अभियान चलने के बाद भी अब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए अब गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जिले के सभी गांवों में दो दो कैंप लगाए जाएंगे। रैपिड रेस्पांस टीम गांव में घर घर जाकर टीकाकरण से छूटे लोगों को कैंप में बुलाकर लाएगी और टीकाकरण कराएगी। अगर पहले कैंप से कोई छूट जाता है तो उसे दूसरे कैंप में बुलाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटे गांवों में मोबाइल टीम करेंगी टीकाकरण
छोटे गांवों में टीकाकरण के लिए मोबाइल टीम का सहारा लिया जाएगा। मोबाइल टीम एक दिन में कई छोटे गांवों में टीकाकरण कर सकती है। गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर शहरों का रुख किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed