फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Camps will be organized across the district to provide equipment to the elderly

Bijnor News: वृद्धजनों को उपकरण दिलाने के लिए जिलेभर में लगेंगे शिविर

Thu, 01 Aug 2024 03:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized across the district to provide equipment to the elderly
- नजीबाबाद में दो अगस्त को लगेगा वयोश्री योजना परीक्षण शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद/बिजनौर। जरूरतमंद वृद्धजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। नजीबाबाद ब्लॉक से दो अगस्त को शिविर का शुभारंभ होगा।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के जरूरतमंद वृद्धजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वृद्धजनों के परीक्षण और चयन के लिए नजीबाबाद सहित विभिन्न ब्लॉक में परीक्षण शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन


एडीओ समाज कल्याण अतुल कुमार ने बताया कि नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में दो अगस्त से परीक्षण शिविर का शुभारंभ होगा। चयनित वृद्धजनों को जिनकी मासिक आमदनी और पेंशन 15 हजार रुपये मासिक या उससे कम है, उनका योजना के अंतर्गत चयन किया जाएगा। चयन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पेंशन रिकॉर्ड आदि के साथ प्रातः 11 बजे ब्लॉक सभागार में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित वृद्धजनों को चश्मा, दांत, छड़ी, वॉकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, व्हील चेयर कमोड, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट और सर्वाइकल कॉलर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।



अन्य ब्लॉकों में भी लगेंगे शिविर
कोतवाली ब्लॉक में तीन अगस्त को, अफजलगढ़ में चार अगस्त को, अल्हैपुर में पांच अगस्त को, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में छह अगस्त को, हल्दौर में सात अगस्त को, नूरपुर में आठ अगस्त को और ब्लॉक चांदपुर विकास सभागार में नौ अगस्त को परीक्षण शिविर सुबह 11 बजे से सांय चार बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed