फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign to save animals from infection

पशुओं को संक्रमण से बचाने को चलेगा अभियान

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Campaign to save animals from infection
पशुओं को संक्रमण से बचाने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। पशुओं को बरसात के समय में फैलने वाली गला घोंटू, खुरपका और मुंहपका बीमारियों से बचाव के लिए पशुपालन विभाग टीकाकरण करेगा। दो चरणों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन से दो बार में करीब आठ आठ लाख इंजेक्शन लगेंगे।
किसान दुग्ध उत्पादन के लिए भी पशुपालन करते हैं। जिले में किसानों के पास आठ लाख से अधिक महिषवंशीय, गोवंशीय पशु व भेड़, बकरी हैं। पशुओं में भी बहुत सी संक्रामक बीमारी आती हैं, जो जानलेवा होती हैं। खुरपका और मुंहपका बीमारी भी उनमे से एक है। यह बीमारी हवा से भी फैलती है और एक पशुशाला के कई पशु संक्रमित होने से ये बहुत बड़े इलाके के पशुओं को संक्रमित कर सकती है। गलाघोंटू बीमारी भी संक्रमण से ही होती है। इन बीमारियों को खत्म करने के लिए हर साल पशुओं का टीकाकरण नि:शुल्क किया जाता है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग जल्द ही गलाघोंटू बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। इसके बाद खुरपका व मुंहपका को रोकने के लिए टीके लगाए जाएंगे। गाय, भैंस, भेड़, बकरी प्रजातियों को ही ये टीके लगाए जाते हैं। चार महीने से कम आयु के पशु व सात आठ महीने के गर्भवती पशु का टीकाकरण नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चलेगा अभियान: सीवीओ
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.यशवीर सिंह के अनुसार जल्द ही टीकाकरण अभियान शुरू कराया जाएगा। गांवों में वैक्सीनेटर की मदद से टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed