फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign starts in schools from today

विद्यालयों में आज से अभियान का आगाज

Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Campaign starts in schools from today
विद्यालयों में आज से अभियान का आगाज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के शैक्षिक संस्थानों में 28 अक्तूबर आज से मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का वोटर बनने को जागरूक करने के विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे। विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान एक माह से अधिक समय तक चलेगा। प्रशासन ने विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं।
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान डिग्री, सभी बोर्ड के माध्यमिक, तकनीकी कालेजों में चलेगा। कार्यक्रम 28 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेंगे। विद्यालयों को कार्यक्रमों के फोटोग्राफ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भेजने अनिवार्य है।
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार को छात्रों को मतदाता बनने के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा स्वयं मतदाता बनने की प्रार्थना स्थल पर शपथ दिलाई जाएगी। 29 को मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग, 30 को भाषण, एक नवंबर को रंगोली, आठ को निबंध, नौ को वाहनों पर स्टीकर लगाना, 10 को रैली निकालना, 11 नवंबर को युवा एवं भावी मतदाता विषय पर पेंटिंग, 12 को निबंध, 13 को रंगोली, 15 को वाद विवाद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि 16 नवंबर को छात्र छात्राएं बस्तियों, गली , मुहल्ले में जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रेरित करेंगे। 17 को प्रभात फेरी, 18 को गुब्बारे उड़ाना, 20 को नुक्कड़ नाटक, 22 को वाहनों पर स्लोगन स्टीकर चिपकाना, 23 को कोई मतदाता न छूटे विषय पर भाषण, 25 को रैली निकालना, 27 को स्पीकर लगाना, 29 को पेंटिंग, 38 नवंबर को जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्र विषय पर गुब्बारे उड़ाना का कार्यक्रम निर्धारित है। बताया कि कालेजों को फोटोग्राफ मोबाइल नंबर 9412246644 तथा ई मेल adco_bij@nic.in पर भेजने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed