फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign launched to change the direction of Malan river in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - मालन नदी की दिशा बदलने के लिए चलाया अभियान

Fri, 18 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to change the direction of Malan river in Najibabad
नजीबाबाद के बड़िया-बीरूवाला क्षेत्र में मालन नदी की सीधी की गई दिशा।
- बड़िया, बीरूवाला क्षेत्र के किसानों के खेतों का कटान कर रही है नदी
विज्ञापन

फोटो - 17एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सिंचाई खंड अफजलगढ़ की उपेक्षा के शिकार बड़िया, बीरूवाला क्षेत्र के किसानों ने मालन नदी के कटान से प्रभावित कृषि भूमि और आबादी क्षेत्र को बचाने के प्रयास शुरू किए। प्रशासन की मदद से हाईवे अथॉरिटी से मिली पोर्कलेन की मदद से नदी की बदलती दिशा को रोकने का अभियान चलाया गया।
पहाड़ों पर हुई तेज वर्षा से अक्सर मालन और लकड़हान नदी का उफान बीरूवाला और बढ़िया से लगे दर्जनों गांव में कृषि भूमि को प्रभावित कर रहा है। बड़िया जट्टीवाला कार सेवा से बने मालन नदी पुल की दो बार अप्रोच मालन की दिशा बदलने से धंस चुकी है। एसडीएम रम्या आर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने हाल ही में मालन नदी के उफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अधिकारियों को मालन नदी से हो रहे कृषि भूमि कटान और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही नदी को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीरूवाला क्षेत्र में मालन नदी से पहुंचे नुकसान के संबंध में पूर्व प्रधान अवतार सिंह, इकबाल सिंह, साहब सिंह, बीरूवाला फार्म प्रबंधक धर्मबीर सिंह, भाकियू नेता बाबूराम तोमर, वरिंदर सिंह बांठ ने प्रशासन और अफजलगढ़ सिंचाई खंड से संपर्क किया था। क्षेत्रवासियाें ने नदी की दिशा सीधी करने और कटान करने वाले क्षेत्र में स्टड लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के दबाव के बावजूद सिंचाई खंड की उदासीतना से परेशान किसानों ने हाईवे अथॉरिटी से पोकलेन लेकर दो दिन तक मालन नदी की दिशा सीधी करने के लिए अभियान चलाया। अभियान में भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह, ग्राम प्रधान खुर्शीद राईन, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, बलजीत सिंह, सुखपाल, गुरसाब सिंह, संदीप, हरदीप, जसवंत सिंह, तजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया। क्षेत्रवासियाें के प्रयास से फिलहाल मालन नदी की दिशा सीधी होती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed