फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Calling Brahmins to come on one platform

ब्राह्मणों से एक मंच पर आने का आह्वान

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Calling Brahmins to come on one platform
धामपुर के स्वास्तिक गार्डन में परशुराम स्वाभिमान सेना के जिला स्तर के सम्मेलन को संबोधित करते म? - फोटो : DHAMPUR
ब्राह्मणों से एक मंच पर आने का आह्वान
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक ऋषि पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों को समाज उत्थान के लिए अब एकजुट होना पड़ेगा। राजनैतिक दल ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। यही कारण है कि ब्राह्मण समाज निरंतर पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से परशुराम स्वाभिमान सेना को बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने पर जोर दिया।
मंगलवार को नगीना मार्ग स्थित स्वास्तिक गार्डन में परशुराम स्वाभिमान सेना की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेदों को भुला देना चाहिए। सभी एक मंच पर आकर अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। बच्चों को खूब पढ़ाएं और संस्कारित बनाकर देश का भविष्य निर्धारित करें। संस्कारित बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद देश के अधिकांश राज्यों में मजबूती के साथ समाज की सेवा कर देश निर्माण में योगदान दे रही है। अब तक देश में करीब पांच लाख से ज्यादा सदस्य समाज निर्माण में काम कर रहे हैं। 20 लाख से ज्यादा सदस्यों को तीन माह के भीतर बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में करीब 20 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष पंडित कपिल कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद बिजनौर में अब तक करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाई जा सकी है। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। आचार्य शशिकांत वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण अपनी प्राचीन पद्धति को कतई न भूलें। प्राचीन पद्धति से ही ब्राह्मण पूजनीय है और समाज की पहचान है। जो दायित्व उन्हें परंपरागत तरीके से मिला हैं, उनका बखूबी निर्वहन करें। ब्राह्मण का कार्य संस्कारित शिक्षा प्राप्त करना और दूसरों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में गजेंद्र शर्मा ठेकेदार, विक्रांत शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा मेरठ, भक्त दर्शन शर्मा, अविनाश जोशी, दीपक जोशी, शीतल जोशी, विपिन कौशिक, चंचल शर्मा, देवेंद्र दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, केके कौशिक रहे। अध्यक्षता सुधीर शर्मा, संचालन महेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में परशुराम विश्वविद्यालय बनाने की मांग
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋषि पांडेय ने कहा कि संगठन की ओर से प्रदेश और केंद्र सरकार से ग्रेटर नोएडा में परशुराम विश्वविद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल इस बाबत जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed