{"_id":"61a715ec9250a050526c3331","slug":"called-for-voting-by-applying-mehndi-bijnor-news-mrt5670287129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी लगाकर मतदान का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी लगाकर मतदान का किया आह्वान
विज्ञापन
मेहंदी लगाकर मतदान का किया आह्वान
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने मेंहदी से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
एक मेहंदी मतदान की कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ.परवेज अहमद खां व साइंस कॉलेज प्राचार्या डॉ.सीमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने हथेलियों पर मेंहदी से मेरा वोट मेरा अधिकार, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, जन-जन का है एक विचार, वोट डालो अबकी बार आदि नारे लिखकर मतदान करने की अपील की। विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने सभी से मतदान करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में अमनदीप प्रथम, फैजा आलम द्वितीय व कामिनी तृतीय रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. पायल राठी, डॉ. शोमा सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम में डॉ.एमए खान, सुरेश सिंह, शिवकुमार, पूजा ठाकुर, कंचन, अंकित कश्यप, आफाक अहमद आदि उपस्थित रहे। संवाद