फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to save nature by planting trees

पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का आह्वान

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Call to save nature by planting trees
चांदपुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर चुखेड़ी में पौधारोपण करते विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा रासेयो ? - फोटो : BIJNOR
पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का आह्वान
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस को पर्यावरण एवं पौधरोपण दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों ने करीब 100 पौधे लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ सोता देश जगाना है, तिल-तिल कर इसे बनाना है गीत से किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि एडीओ हल्दौर ब्लॉक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव अत्यंत विनाशकारी हैं। भारत और दुनिया के कुछ महानगरों में सांस लेना धूम्रपान की तुलना में अधिक हानिकारक है। दुनिया भर में लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। डॉ. खलीर्लुरहमान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हमारा फर्ज है और इस जिम्मेदारी को हम सबको मिलकर निभाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अहम पहल है। वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। धानु प्रकाश सिंह सभी से पौधरोपण करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर, मंदिर परिसर व तालाब के पास पौधरोपण किया। कार्यक्रम में हिमांशु, राहुल, अमित, रोनिश, रोहित, यश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed