{"_id":"615752ff8ebc3e59df165ec7","slug":"call-to-keep-ganga-clean-and-save-aquatic-life-bijnor-news-mrt5587922194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को निर्मल रखने और जलीय जीवों को बचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को निर्मल रखने और जलीय जीवों को बचाने का आह्वान
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर वन्य जीव सप्ताह के मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए निकली वैन को हरी झं
- फोटो : BIJNOR
गंगा को निर्मल रखने और जलीय जीवों को बचाने का आह्वान
बिजनौर। भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा नमामि गंगे के साथ मिलकर गंगा में रहने वाले जलीय जीवों को बचाने के लिए आह्वान किया गया। इस मौके पर लोगों को जागरूक करने निकली वैन को नमामि गंगे, भारतीय वन्य जीव संस्थान के अफसर, डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा, डीएफओ एमसेम्मारन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैराज गंगा घाट पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
शुक्रवार को बैराज गंगा घाट पर आयोजित कार्यशाला में जलीय जीवों के महत्व को बताते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा गया कि उनका जिंदा रहना बहुत जरूरी है। इको सिस्टम को बनाए रखने के लिए गंगा जरूरी है। भारतीय वन्यजीव संस्थान डा.एसए हुसैन ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है। गंगा को निर्मल रखना सभी की जिम्मेदारी है। डा. रुचि बडोला ने कहा कि गंगा निर्मल रहेगी तो इसमें रहने वाले जलीय जीव भी जीवित रहेंगे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.बितापी सिन्हा ने गंगा के किनारे बसे गांव वालों को जलीय जीवों का शिकार न करने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें गंगा और गंगा के लिए जलीयों जीवों की जरूरत को समझाया। भारतीय वन्य जीव संस्था और नमामि गंगा प्रोजेक्ट से जुड़ी प्रीति शुक्ला ने बताया कि इको सिस्टम बनाए रखने के लिए डॉल्फिन का भी संरक्षण किया जा रहा है। गंगा के आसपास रहने वाले लोगों को जलीय जीवों को बचाने के बारे मं शिक्षित किया जाना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में डीएफओ बिजनौर एम सेम्मारन, डीएफओ मुजफ्फरनगर सूरज, संगीता अंगोम, आफताब उस्मानी आदि ने भी संबोधित किया।