{"_id":"607737548ebc3ec8967e1495","slug":"call-to-draw-inspiration-from-baba-saheb-s-life-bijnor-news-mrt5344985199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन
बिजनौर में आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उनके अनुयायी।
- फोटो : BIJNOR
बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
बिजनौर/किरतपुर/चंदक। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विकास भवन में भाजपा के राज्यसभा सांसद/भाजपा जिला प्रभारी विजयपाल तोमर व जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले भर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। विजयपाल तोमर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और टीका उत्सव का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण में कोई भी कोताही नहीं करती जाए। उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में द्वितीय टीकाकरण कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, महेंद्र धनौरिया, जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बॉबी, डॉ. बीरबल सिंह, सुमन त्यागी, संगीता अग्रवाल, विकास अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित रहे। वहीं, गांव पैद्दा में सेवा भारती के शिक्षा एवं संस्कार केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईएसआर फाउंडेशन के फाउंडर मयंक राजपूत, उनकी पुत्री वाणी एवं रोटरी क्लब बिजनौर के निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक राणा ने किय। केंद्र के बच्चों भावना, आन्या, लावेश, गुंजन काव्या एवं आरू ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष पुनीत त्यागी के साथ सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भावना ने बाबा साहब का सुंदर चित्र बनाया, कार्यक्रम में केंद्र संचालिका निधि तोमर, सूरज भारद्वाज, मामराज तोमर, गोलू आदि उपस्थित रहे।
किरतपुर में मोहल्ला आंबेडकर नगर बसपा नेता धनीराम सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों को न्याय दिलाने का काम किया। चंद्रप्रकाश सिंह, राजो देवी, बृजेश सिंह, रामगोपाल सिंह, रमेश वाल्मीकि, विशाल सिंह, सचिन, महेंद्र, मनोज, राकेश, रणजीत, सुभाष, जसराम, राजेश फौजी, गुड्डू आदि मौजूद रहे। चंदक के गांव किशनपुर में भीम सेवक समिति के तत्वावधान में भीम पाठशाला में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक मोहित कुमार, विकास कुमार, भुवनेश्वर कुमार, सोनू जिंघाला ने संबोधन किया। गांव खुड़ाहेड़ी, तिमरपुर, रामजी वाला, गोपालपुर आदि में जुलूस निकाले गए।