फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to contribute to Chief Minister Relief Fund

डीएम ने किया अंशदान करने का आह्वान

Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Call to contribute to Chief Minister Relief Fund
मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले के सभी नागरिकों से मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में अधिक से अधिक अंशदान करने का आह्वान किया है। डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठा रही है। इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार अपने समस्त नागरिकों विशेष रूप से श्रमिकों, किसानों, वृद्धों, विधवाओं सहित समाज के कमजोर वर्ग के प्रत्येक परिवार के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है। कोरोना वायरस की जांच और संक्रमित मरीजों को भी निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने जिले के अन्य नागरिकों से भी मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में स्वेच्छा से वित्तीय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल (http://upcmo.nic.in) पर उपलब्ध कोष का विवरण इस प्रकार है। खाता धारक- मुख्यमंत्री डिजास्टर रिलीफ फंड, बैंक शाखा- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, खाता संख्या-1378820696, आईएफएससी कोड-CBIN0281571, पता- सीबीआई कैंट रोड लखनऊ। उन्होंने बताया कि इस दान पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के तरह आयकर में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed