फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to bring Scout's rules to life

स्काउट के नियमों को जीवन में उतारने का आह्वान

Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Call to bring Scout's rules to life
बिजनौर। आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों से स्काउट के नियमों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीआईओएस राजेश कुमार ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि जब कोई स्काउट अपनी वर्दी धारण कर लेता है तो राष्ट्र व समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उसका व्यक्तित्व व कृतित्व आम आदमी से अलग होता है। वह जनता के लिए वफादार, अनुशासित व विनम्र रहता है। उन्होंने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई। निशांत यादव ने कहा कि अच्छा स्काउट बनने के लिए अपने कार्य के प्रति सजगता व ईमानदारी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल व संचालन मनोज यादव ने किया। डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सीनियर लीडर ट्रेनर सत्यपाल सिंह, डीटीसी संजय सलिल, उपप्रधानाचार्य गयूर आसिफ, सुधांशु वत्स, सुभाष बाबू, सुधीर कुमार, बालेश कुमार, डॉ.सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed