{"_id":"5f67932b8ebc3e32c162ac81","slug":"calf-and-cow-died-in-guldar-s-attack-bijnor-news-mrt5022900183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले में बछड़े और गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले में बछड़े और गाय की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के हमले में बछड़े और गाय की मौत
चांदपुर/अफजलगढ़। ग्राम बाबरपुर में गत रात्रि उदयवीर सिंह के घेर में एक गुलदार ने गाय के बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया।
उदयवीर सिंह रात्रि में अपने घेर में सोया था। इसी दौरान करीब रात्रि में तीन बजे गुलदार ने बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े के शोर मचाने पर गुलदार को देख उदयवीर वहां से भागा। मौके पर उसके पड़ोसी कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह और लाखन सिंह आदि जमा हो गए। ग्रामीणों को देख गुलदार भाग गया। बछड़े के गले पर दांतों के निशान पीठ पर पंजों के निशान बने हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर अफजलगढ़ में गांव निवासी सुन्नी सिंह ने बताया कि गुलदार ने शाम के समय उसकी पशुशाला में घुसकर गाय को निवाला बना डाला। गुलदार पशुशाला में बंधी गाय को गन्ने के खेत में खिंचकर ले गया। बमुश्किल गांव वालों ने गुलदार को लाठी डंडों की मदद से जंगल में भगाया। ग्रामीण बूटा सिंह, गुरपेज, अनिल राठी, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र, मनोज, सचिन, सतीश तथा सुकांत आदि का कहना कि लगातार गुलदार की आमद से गांव वाले परेशान हैं। इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिंजरा लगाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।