फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By taking out a procession, Lord Ganapati was sent away from the houses.

जुलूस निकालकर भगवान गणपति को घरों से किया विदा

Fri, 09 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
By taking out a procession, Lord Ganapati was sent away from the houses.
बिजनौर में गंगा बैराज पर गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
जुलूस निकालकर भगवान गणपति को घरों से किया विदा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अनंत चतुर्दशी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। शहर में लोगों ने झांकी निकालकर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के समय भक्तों की अच्छी संख्या दिखाई दी। गंगा बैराज पर अनंत चतुर्दशी पर सुबह से भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की।

शुक्रवार को भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया। भक्तों ने पूजा अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश को अपने-अपने घरों से विदा किया। इस दौरान जुलूस में भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। भक्तों में भगवान गणेश को विदा करते समय एक उत्साह नजर आया। जुलूस में भगवान गणेश के भजन गाए गए। साथ ही भगवान शिव, पार्वती के भजनों पर भक्त खूब झूमे। शहर के कई मोहल्लों से भगवान गणेश को विदा किया गया। सिविल लाइन, कलक्ट्रेट, नुमाइश ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड आदि से जुलूस निकाले गए। जुलूस में भक्तों ने गुलाल उड़ाकर खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed