फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By studying from Abhyudaya, candidates can make their future bright

Bijnor News: अभ्युदय से पढ़ाई कर परीक्षार्थी अपना भविष्य करें उदय

Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
By studying from Abhyudaya, candidates can make their future bright
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक को संबो​धित करते डीएम उम
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रभावी संचालन के संबंध में डीएम ने ली बैठक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के प्रतिभाशाली, उत्साही युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग/मार्गदर्शन को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन हो रहा। योग्य अनुभवी एवं प्रोफेशन व्याख्याताओं की सेवाएं अतिथि व्याख्याता के रूप प्रतिभाशाली युवाओं को लाभ उपलब्ध कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़ते छात्रों के दृष्टि रोडवेज के सामने खाली पड़े डाॅ. आंबेडकर छात्रावास का अस्थायी प्रशिक्षण केंद्र में रूप में उपयोग करें। कहा कि योजना के तहत दुष्यंत कुमार पुस्तकालय में केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा मार्ग दर्शन प्रदान करने के लिये जिले स्तर पर तैनात विभिन्न परीक्षा आयोग से प्रतियोगी परीक्षा पास करके आए अधिकारियों की सूची मंगवाकर उनके द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा संबंधित अधिकारी अपने स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र/छात्राओं के मध्य प्रचार प्रसार कराएं। बताया कि अभ्युदय योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके तहत संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड, संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सेवाओं की परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed