फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By-elections on vacant posts of village panchayats this month

ग्रामपंचायतों के रिक्त पदों पर इसी माह उपचुनाव

Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
By-elections on vacant posts of village panchayats this month
ग्रामपंचायतों के रिक्त पदों पर इसी माह उपचुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिले में 207 पदों पर चुनाव होना है। रिक्त पदों के लिए नामजदगी संबंधित ब्लॉकों में 12 दिसंबर को है। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने उपचुनाव के लिए 22 निर्वाचन अधिकारी और सहायक उप निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
जिले में चार ग्राम प्रधान तथा 200 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। निर्वाचन आयोग ने खाली पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जिलों को भेज दिया है। नामजदगी से लेकर मतगणना तक के सभी कार्यक्रम संबंधित ब्लॉक में होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए 11 निर्वाचन अधिकारी तथा 11 ही सहायक निर्वाचन अधिकारी है। ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी निर्वाचन अधिकारी हैं। जबकि सहायक विकास अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। केवल नूरपुर ब्लॉक में बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ निर्वाचन अधिकारी है। बताया कि नजीबाबाद, नूरपुर , किरतपुर तथा नहटौर ब्लॉकों की एक-एक पंचायत में ग्राम प्रधान के चुनाव हैं। पंचायत सदस्य का उपचुनाव सभी 11 ब्लॉकों में होना है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नहीं है उपचुनाव
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव केवल ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्य का होना है। निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। इसलिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का उपचुनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed