{"_id":"585181174f1c1bfd0764a0be","slug":"by-2020-the-country-will-free-the-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘2020 तक कालाधन मुक्त होगा देश‘","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘2020 तक कालाधन मुक्त होगा देश‘
ब्यूरो/अमर उजाला, दारानगर गंज-बिजनौर
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मेयर गाजियाबाद आशु वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2020 तक देश को कालाधन मुक्त कर गरीबों को मकान देंगे व देश में सड़कों का जाल बिछाएंगे। प्रदेश सरकार किसानों के साथ लगातार धोखा कर रही है। सपा व बसपा सरकार पर निशाने साधे।
दारानगरगंज स्थित विदुर मंडप में भाजपा की ओर से आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि गाजियाबाद के मेयर आशु वर्मा और सुरेश सिंह सैनी ने कहा कि 2020 तक देश कालाधन रहित होगा। प्रदेश सरकार ने जो 2100 करोड़ रुपये का मिलों का कर्ज माफ किया है, उसकी जगह किसानों का माफ करना चाहिए था। ऐसा न कर सपा सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है।
केंद्र सरकार किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की अलग से व्यवस्था करेगी। विशिष्ट अतिथि सुरेश सिंह सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग अपना सहयोग कर 2017 में भाजपा की सरकार बनाएं। सपा, बसपा सरकार में अपराधियों को तरजीह दिया जाता है। इन सरकारों में प्रदेश में गुंडाराज व अराजकता रही है।
विज्ञापन
जिले में टिकट के दावेदार क्षेत्र में जाकर मेहनत करें। टिकट किसी को भी हो उसका पूरा सहयोग करें, आपस में मनमुटाव न रखें। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि पिछड़ा वर्ग ही 2017 में प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में एसके वर्मा, रावेंद्र चौधरी, डा.बीरबल सिंह, कविता चौधरी, कमलेश सिंह सैनी, विकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में सांसद और विधायक नहीं आए ः भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से जिले के दोनों सांसद व दोनो विधायक नदारद रहे। दारानगर गंज में बुधवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, नगीना सांसद डा.यशवंत सिंह, नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान व नहटौर विधायक ओमकुमार नदारद रहे।