फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bussinessman murder

सब्जी विक्रेता की हत्या

Sat, 28 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 28 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
bussinessman murder
सब्जी विक्रेता की हत्या पर विलाप करते परिजन।  - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद मे सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


गांव जसवंतपुर लुकादड़ी निवासी ध्यान सिंह (50) सब्जी विक्रेता था। शुक्रवार को उसने मंडी में सब्जी ले जाने के लिए खेत से सब्जी भरवाई। इसके बाद ट्रॉली गांव के निकट खड़ी करवा दी। वह सब्जी की रखवाली के लिए ट्रॉली के पास पलंग पर मच्छरदानी लगाकर सो गया। सुबह ट्रैक्टर चालक जब उसे उठाने पहुंचा, तो वह मृत मिला।  
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी प्रेमवती ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मृतक की संबंधी महिला से आरोपी के संबंध थे। उसका विरोध करने पर ध्यान सिंह की हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed