{"_id":"5f47fbd28ebc3eabe9460082","slug":"businessmen-run-away-after-wall-covering-in-the-name-of-investigation-nazibabad-news-mrt498341427","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर दीवार फांद कर भागे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के नाम पर दीवार फांद कर भागे कारोबारी
विज्ञापन
नजीबाबाद की मंडी समिति में आढ़तियों की कोरोना जांच कराते सचिव संभव तोमर।
- फोटो : NAZIBABAD
जांच के नाम पर दीवार फांद कर भागे कारोबारी
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में कोरोना संक्रमण की जांच की खबर से आढ़तियों और सब्जी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जांच से बचने के लिए कई कारोबारी दीवार कूद कर भाग गए।
एसडीएम ब्रिजेश कुमार सिंह, मंडी समिति सचिव संभव तोमर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आढ़तियों और सब्जी-फल कारोबारियों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। डॉ.सर्वेश निराला के निर्देशन में टीम पहुंचने के बाद मंडी समिति परिसर के गेट बंद कर कोरोना संक्रमण की जांच की सूचना दी गई तो आढ़तियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी कोरोना संक्रमण की जांच से बचने के लिए दीवार फांदकर भाग गए।
मंडी समिति सचिव संभव तोमर ने बताया कि 100 लोगों की संक्रमण जांच की गई है। उन्होंने समय-समय पर सब्जी-फल, अनाज आढ़तियों और कारोबारियों की जांच कराने की जानकारी दी।

जीबाबाद की मंडी समिति में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन