फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman's son returning from Rajasthan missing from train

Bijnor News: राजस्थान से लौट रहा व्यापारी का बेटा ट्रेन से लापता

Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Businessman's son returning from Rajasthan missing from train
कोटा (राजस्थान) में इंजीनियरिंग की कोचिंग करने गया था शशांक जैन
विज्ञापन

नंदा देवी ट्रेन से मां के साथ लौट रहा था, गंगापुर-हिंडौन स्टेशन के बीच हुआ लापता
परिजनों ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक तलाश की, नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। कोटा (राजस्थान) में इंजीनियरिंग की कोचिंग करने गया व्यापारी का युवा पुत्र लौटते समय लापता हो गया। वह ट्रेन में मां के साथ था, गंगापुर-हिंडौन स्टेशन के बीच वह कोच में नहीं मिला। केवल उसका पर्स और मोबाइल सीट पर रखा मिला। परिजनों ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक खूब दौड़ लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कपड़ा व्यापारी सुयश जैन का 19 वर्षीय पुत्र शशांक जैन करीब एक वर्ष पूर्व कोटा (राजस्थान) में इंजीनियरिंग की कोचिंग करने के लिए गया था। वह माता पारुल के साथ करीब एक माह से कोटा में हॉस्टल में रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ शुक्रवार की शाम करीब छह बजे नंदा देवी ट्रेन में कोटा से निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए सवार हुआ।
विज्ञापन

माता पारुल के मुताबिक रास्ते में सवाई माधोपुर स्टेशन पर उन दोनों ने खाना खाया और अपनी-अपनी सीट पर सो गए। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन गंगापुर-हिंडौन स्टेशन के करीब पहुंची तो कोच अटेंडेंट ने उससे पुत्र की सीट खाली होने के बारे में पूछा। सीट पर केवल उसका पर्स और मोबाइल ही रखा था। काफी ढूंढने के बाद कुछ पता नहीं चला तो उसने सूचना निजामुद्दीन स्टेशन पर इंतजार कर रहे पति सुयश को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजन और रिश्तेदार दिल्ली से अलग-अलग स्थान पर छात्र को ढूंढने के लिए निकल गए, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिजन बेटे की तलाश में जुटे हुए है।


ट्रेन के सीसीटीवी भी खंगाले, नहीं चला पता
जिस ट्रेन में छात्र और उसकी मां सफर कर रहे थे, उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। परिजनों ने ट्रेन के देहरादून पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन उसमें भी छात्र की लोकेशन नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed