फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   businessman shot in love marriage rivalry

Bijnor News: प्रेम विवाह की रंजिश में व्यापारी को मारी गोली, एक गिरफ्तार, दो की तलाश में दी जा रही दबिश

Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

बाइक पर सवार होकर आए थोक व्यापारी के तीन सालों ने दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने गोली मारने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में दी जा रही दबिश
 

विज्ञापन
businessman shot in love marriage rivalry
बिजनौर जिला अस्पताल में हल्दौर के गोली से घायल थोक व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस।

विस्तार

प्रेम विवाह की रंजिश में थोक व्यापारी जीजा को साले ने गोली मार दी। इस वारदात को अंजाम देने में थोक व्यापारी के तीनों सगे साले ही शामिल रहे। व्यापारी को गले के पास गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव खैराबाद के रहने वाले मानवेंद्र पुत्र अशोक कुमार की हल्दौर के मोहल्ला रईसान में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। रविवार को करीब एक बजे गांव से मानवेंद्र का भाई शीतल चौहान (30) खाना लेकर दुकान पर आया।
विज्ञापन


शीतल अपने भाई की दुकान पर ही बैठ गया, तभी दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक सवार होकर आए। एक आरोपी ने बाइक से उतरकर शीतल पर गोली चला दी, जबकि दूसरा आरोपी बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा। बाइक पर आए तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। शीतल कुमार के गोली के छर्रे गले के ऊपर ठुड्डी, चेहरे और बाएं हाथ पर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: ईशा हत्याकांड में खुलासा, प्रेमी बोला- नवरात्र में कर रही थी ऐसी जिद, नहीं कर सकता था पूरी; मार दिया

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और हल्दौर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया। शीतल कुमार खुद भी रेडिमेड कपड़ों का थोक व्यापारी है। और जगह-जगह घूमकर कपड़ों की आपूर्ति दुकानों पर करता है।

पुलिस ने पीड़ित के भाई मानवेंद्र की तहरीर पर शाहवेज, परवेज और शुहेब पुत्रगण इस्माइल निवासी हल्दौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने शाहवेज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दोनों भाई अभी फरार हैं। बताया गया कि शाहवेज ने ही गोली चलाई थी।

शादी के बाद से ही रंजिश रख रहे थे आरोपी
थोक व्यापारी शीतल ने करीब तीन साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। अब शीतल को दो साल का बेटा भी है और पत्नी भी अपनी ससुराल में खुशी से रह रही है। इस प्रेम विवाह की वजह से युवती के परिवार वाले तभी से रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश के चलते उसकी पत्नी के तीनों भाइयों ने जान से मारने के लिए गोली चला दी।

तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने तीन साल पहले आरोपियों की बहन से प्रेम विवाह किया था, इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है - अनिल कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed