फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman buys Scorpio in wife's name, girlfriend brings it from showroom

Bijnor News: कारोबारी ने पत्नी के नाम खरीदी स्कॉर्पियो, शोरूम से ले आई प्रेमिका

Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Businessman buys Scorpio in wife's name, girlfriend brings it from showroom
बिजनौर। शहर के नामचीन लोहा कारोबारी दो भाइयों की मुश्किल कम होने का नाम नहीं है। दरअसल अलग रह रही पत्नी ने धोखाधड़ी करते हुए स्कॉर्पियों खरीदने में पति, जेठ और पति की प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके पति के एक महिला से अनैतिक संबंध हैं, उसी ने शोरूम से इस कार डिलीवरी ली थी।
विज्ञापन


मोहल्ला बुखारा के रहने वाले जहीर अहमद बड़े लोहा कारोबारी है। उनके बेटे फरहान और सलीम भी यही कारोबार देखते हैं। दिल्ली मायके में रह रही फरहान की पत्नी रुखसार ने शहर कोतवाली में पति फरहान, जेठ सलीम और अलका यादव निवासी सोतीगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि फरहान के अलका यादव से अनैतिक संबंध हैं। कहा कि उसके फोटो और आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए स्कॉर्पियो एन गाड़ी खरीदी। गाड़ी की डिलीवरी तीस जून को अलका यादव ने ली। इसके साथ ही गाड़ी का पंजीकरण कराने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए जबकि वह एआरटीओ कार्यालय गई ही नहीं। जिस वक्त यह गाड़ी खरीदी गई थी, उस दौरान 11 जून 2025 से 7 जुलाई तक वह मुंबई में रही। इससे पांच महीने पहले दिसंबर मेंं मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त गाड़ी का इस्तेमाल कश्मीर या राजस्थान में भेजकर कोई घटना कराई जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि पीड़िता इससे पहले भी एक और प्राथमिकी दर्ज करा चुकी थी, जिसमें ससुर पर रेप का आरोप था। उस मामले में पति व अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे। उधर लोहा कारोबारी फरहान ने बताया कि गाड़ी की डिलीवरी लेने के लिए रुखसार ने अलका यादव से कहा था, सभी आरोप निराधार है। गाड़ी मेरे पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed