{"_id":"58066b344f1c1b716b703c11","slug":"business-leaders-from-the-three-killed-including-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से व्यापारी नेता सहित तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से व्यापारी नेता सहित तीन की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में व्यापारी नेता समेत तीन की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई।
नहटोर में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष ख्वाजा अफजाल अहमद (40) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। निजी चिकित्सालय से बुखार की दवाई ली। उपचार के बाद भी हालत बिगड़ती चली गई। नगर के ही एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। कई गांवों में बुखार से काफी लोग पीड़ित है। डीएम जीबी कटारिया ने कहा कि झोलाछाप के चक्कर में न आएं। उधर, दारानगर गंज में कृष्ण कुमार (16) और हरवंशा एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। दोनों का इलाज क्षेत्र के निजी चिकित्सकों से चल रहा था। हालांकि दो दिन पहले चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मेरठ रेफर कर दिया।
सोमवार की रात मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई। हरवंशा की भी घर पर सोमवार की शाम मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बुखार से कई मौतें हो चुकी हैं।