फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses parked outside roadways depot

रोडवेज डिपो से बाहर खड़ी बसों से लग रहा जाम

Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Buses parked outside roadways depot
जीबाबाद में रोडवेज डिपो के सामने बसों के जाम से निकलता साइकिल सवार - फोटो : NAZIBABAD
रोडवेज डिपो से बाहर खड़ी बसों से लग रहा जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। रोडवेज डिपो के बाहर बसों और ई-रिक्शा का खड़े होना परेशानी का सबब बन रहा है। डिपो के बाहर सड़क के दोनों साइडों में कतारबद्ध बसों के खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों को स्कूल को देर से पहुंच रहे हैं।
नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर आने वाली परिवहन निगम की अधिकांश बसें डिपो के बाहर सड़क के दोनों साइड खड़ी हो जाती हैं। सवारियों के लालच में ई-रिक्शाएं बसों के आसपास एकत्र हो जाती हैं। जिससे रोडवेज डिपो के सामने जाम की स्थिति बन जाती है। प्रात: स्कूली बच्चों को जाम से जूझना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल देरी से पहुंच पा रहे हैं। अभिभावक मो.नौशाद, जाकिर हुसैन, खलील अहमद, नफीस अहमद, सौरभ राजपूत, जितेंद्र कुमार, जुनैद राईन, शाकिर जैदी, आफताब राईन, जावेद शेख का कहना है कि रोडवेज डिपो के अंदर न जाकर बस चालक सड़क पर रोडवेज बसों को खड़ा कर देते हैं। जिससे बसों की काफी दूरी तक कतार लग जाती है। उन्होंने प्रशासन से रोडवेज बसों को डिपो परिसर में खड़ा किए जाने की व्यवस्था बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एआरएम प्रभात चौधरी का कहना है कि विभिन्न डिपो से आने वाली बसों के चालकों को बसों को डिपो परिसर में खड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित डिपो को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है। रोडवेज परिसर के बाहर चालक द्वारा बस खड़ी करने पर डिपो द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed