फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses in depot, passengers kept waiting

डिपो में बसों का टोटा, इंतजार करते रहे यात्री

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Buses in depot, passengers kept waiting
डिपो में बसों का टोटा, इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव में बिजनौर डिपो से 35 बसें जा चुकी हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें कम होने से डिपो पर यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शासन की ओर से बिजनौर डिपो को 58 बसों की डिमांड आई थी।

दस फरवरी को विधानसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे। जिसके लिए शासन की तरफ से 58 बसों की डिमांड भेजी गई है। जिनमें से चुनाव कराने के लिए 35 बसें भेज दी गई हैं। बिजनौर डिपो से 12 बसें पहले ही जा चुकी हैं। जबकि 23 बसें रविवार को भेज दी गई हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सही समय पर बस नहीं मिल रही हैं। घंटों डिपो पर इंतजार करने के बाद लोगों को बस मिल रही हैं। डिपो से 114 बसों का संचालन किया जाता हैं। जिनमें निगम की 84 बसें और 29 बसें अनुबंधित शामिल हैं। निगम की 84 बसों में से 35 बसें चुनाव में ड्यूटी कराने गई हैं। अधिकारियों के अनुसार पांच बसों में खामियां होने के कारण वर्कशॉप पर खड़ी हैं। डिपो पर बसों की संख्या कम है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही है। डिपो पर जो भी बसें हैं, उन्हें सभी रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed