{"_id":"57cdc9d54f1c1bbe30318654","slug":"bus-collision-killed-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से वकील की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के जलालाबाद में पानी की टंकी के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई और मुंशी घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
किरतपुर निवासी 30 वर्षीय अधिवक्ता सत्यवीर गिरि नजीबाबाद तहसील से अपने शादीपुर निवासी मुंशी अंकित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जलालाबाद में पानी की टंकी के निकट बिजनौर दिशा जा रही एक निजी बस ने अचानक उसे चपेट में ले लिया। सत्यवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुंशी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। लेकिन सूचना मिलने पर कुछ लोगाें ने हुसैनपुर बस स्टैंड पर बस रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता विकलांग था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष आसिफ हुसैन ने युवा अधिवक्ता की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
वहीं अफजलगढ़ में गांव सुहागपुर निवासी सूर्यप्रताप और मुन्ना रविवार देर रात बाइक से कालागढ़ जा रहे थे। गांव कादराबाद के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मुन्ना सिंह को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर को रेफर किया गया है।