फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus-car collision killed three people in the family

बस-कार की टक्कर में परिवार के तीन लोगों की मौत

Mon, 30 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus-car collision killed three people in the family
धामपुर-नगीना मार्ग पर साईं मंदिर के पास हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में सोमवार सवेरे घने कोहरे के चलते देहरादून डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। मृतकों में दंपति और उनका भतीजा हैं। हादसे के समय गांव बसेड़ा खेमचंद निवासी भतीजा कार से चाचा और चाची को दवा दिलाने आ रहा था। हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। बस में आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल समझाकर रोका।
विज्ञापन

धामपुर थाने के गांव बसेड़ा खेमचंद निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को नौ बजे उनका 40 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह, 36 वर्षीय पुत्रवधु मुधबाला उर्फ रूपा, उनका 21 वर्षीय पोता राजन व पड़ोसी रूसी सिंह कार में सवार होकर धामपुर दवा लेने जा रहे है। कार गांव से करीब छह किमी दूरी पर हाईवे 74 पर सांई बाबा मंदिर के पास पहुुंची तो सामने से तेज गति  से आ रही देहरादून डिपो की  ग्रामीण रोडवेज सेवा की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। कुलदीप,  मधुबाला और राजन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। शिवनाथ सिंह ने रोते हुए बताया कि राजन की फरवरी माह में पास के एक गांव की बेटी से शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी जोरों से चल रही थी। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे 74 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी बस चालक को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। लोगों ने बस में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर रोक लिया। इसके बाद कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हाईवे पर करीब एक घंटे तक लगे जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी हुई। उधर, बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद बस के यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
नगीना। नगीना-धामपुर मार्ग पर हुए हादसे के बाद प्रशासन ने यातायात को नगीना-नहटौर मार्ग की ओर से रवाना किया। इसके कारण इस मार्ग से बसों से जाने वाले दैनिक यात्रियों व देवभूमि से आने-जाने वाले बस यात्रियों को  भारी परेशानी हुई। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित साई मंदिर के करीब कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे के बाद नगीना प्रशासन ने इस मार्ग के यातायात को नगीना वाया नहटौर भेजा। इसके कारण क्षेत्र के लोगों व स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed