फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burned garbage will notice

कूड़ा जलाया तो नोटिस मिलेंगे

Tue, 22 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राममूर्ति मिश्रा ने सभी नगर पालिका और पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को कूड़ा जलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कूड़ा जलाने वालों को तत्काल नोटिस जारी कर उस पर दंड निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। प्रदूषण से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण  विरोधी अभियान चला कर सड़कों और बाजारों को कब्जामुक्त करना भी सुनिश्चित  करें ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने  पाए। उन्होंने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी वाहन प्रदूषण के मापदंडों का उल्लंघन करता हुआ न पाया जाए। इसके लिए  नियमित रूप से वाहन चेकिंग करें। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों को  निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों एवं स्रोतों का सघन निरीक्षण  कर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध नयमों के अनुसार कार्यवाही अमल  में लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बड़े उद्योगों एवं भट्टा  संचालकों को नोटिस जारी किये जाएं कि धूल एवं प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए आवश्यक उपाय करें, ताकि जल और वायु प्रदूषण से मुक्त रहे। इस अवसर पर अन्य अफसर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed