फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young man buried in the rock,

ढांग में दबकर युवक की मौत

Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man buried in the rock,
हीमपुर क्षेत्र में रजवाहे की ढांग में दबकर युवक की मौत के बाद उसके घर पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हीमपुरदीपा में  रजवाहे में पाइप ठीक करते समय ढांग गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तहेरे भाई को मुश्किल से बचाया गया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर माइनर से बहुपुरा रजवाहा निकलता है। क्षेत्र के किसान इस रजवाहे से फसलों की सिंचाई करते हैं। गांव सब्दलपुर निवासी यासीन का 18 वर्षीय पुत्र महताब बृहस्पतिवार को फसल की सिंचाई के लिए जंगल में गया हुआ था। उसका तहेरा भाई कलाम भी उसके साथ था। रजवाहे में दबे पाइप से पानी कम निकलने पर महताब और कलाम रजवाहे में उतरे थे। मिट्टी हटाने के दौरान उनके ऊपर रजवाहे की ढांग गिर गई। महताब मलबे में दब गया, जबकि कलाम के शरीर का कुछ भाग मिट्टी में दबा रहा। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। खेतों में काम कर रहे किसान शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों को किसी तरह रजवाहे की मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महताब की मौत हो चुकी थी। कलाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महताब की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed