फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bumper harvest, farmers broken hip

फसल बंपर, टूटी किसानों की कमर

Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में आलू की फसल पर छाई महंगाई की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को इस बार फसल में नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में गिने चुने कोल्ड स्टोरेज ही होने से किसान अपनी फसल वहां भी नहीं रख पा रहा है। मजबूर में सब्जी मंडी में कम दाम में फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में किसान सब्जी की खेती को भी तवज्जो देते हैं। सब्जी में आलू की खेती प्रमुखता से की जाती है। जिले में करीब सवा सात हजार हेक्टेयर जमीन में आलू बोया जाता है। अच्छी फसल होने पर एक बीघे में करीब 17 से 20 कुंतल तक पैदावार होती है। इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है। आलूृ की फसल में कोई रोग न लगने से उत्पादन में कमी नहीं आई। इससे फसल की पैदावार भी जबरदस्त हुई है। हालांकि इसका खामियाजा किसानों को ही उठाना पड़ रहा है। बाकी साल जहां किसानों को आलू के दाम 800 से एक हजार रुपये प्रति कुंतल तक मिलते थे, इस साल आढ़त पर आलू 400 रुपये प्रति कुंतल तक ही बिक रहा है। किसानों को आलू का भंडारण करने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। जिला मुख्यालय पर एकमात्र रौनक कोल्ड स्टोरेज में आलू के भंडारण की क्षमता 45 हजार कुंतल है। यह कोल्ड स्टोरेज लगभग भर चुका है। अभी भी किसान यहां आलू रखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


तब खेत से ही बिक जाती है फसल
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ व कुंभ के आयोजन के साल में जिले से आलू की भारी डिमांड होती है। तब खेतों से ही किसान की फसल बिक जाती है। हरिद्वार में होटल चलाने वाले व्यापारी खुद आकर किसानों से आलू खरीदते हैं। जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलिक के अनुसार, किसी भी फसल का मूल्य मांग और आपूर्ति के सिद्धांत पर निर्भर होता है। इस बार आलू की फसल की मांग कम और उत्पादन काफी ज्यादा है। इस वजह से किसानों को इस फसल के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed