{"_id":"64ada1982da269efd90036c6","slug":"bum-bholes-cheers-echoed-on-the-kanwar-yatra-routes-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2044-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्गाें पर गूंजे बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्गाें पर गूंजे बम भोले के जयकारे
Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
- मोटा महादेव मंदिर पर शिव भजनों पर थिरके कांवड़िए
फोटो-11एनजेडबी06ए, 06बी, 06सी
मंडावली/नजीबाबाद। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में लगातार शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में शिव भजनों पर कांवड़ियों ने जमकर नृत्य किया।
क्षेत्र में लगातार बारिश होने बाद भी कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है। हरिद्वार से गंगा जल और कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए मोटा महादेव मंदिर पर पहुंच रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद कांवड़िए बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश होने पर कई कांवड़ियों ने टिनशेड का सहारा लिया, वहीं कई कांवड़िए भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए। नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग, कोतवाली मार्ग पर कांवड़ियों के कई जत्थे बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
परिवार की सुख समृद्धि के लिए ले जा रहे कांवड़
बुलंदशहर निवासी रोशनलाल और बुलंदशहर के ही ततारपुर निवासी प्रियांशु ने बताया कि वे परिवार की सुख समृद्धि के लिए कांवड़ ला रहे हैं। इससे पूर्व भी वे कई बार श्रावण मास में कांवड़ ला चुके हैं। संभल निवासी शिशांत कुमार और उसके साथी पहली बार कांवड़ ला रहे हैं।