{"_id":"6158a7508ebc3e289453550d","slug":"bullion-market-getting-ready-with-new-rules-bijnor-news-mrt5589414114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के साथ तैयारी में जुटा सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के साथ तैयारी में जुटा सराफा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए नियमों के साथ तैयारी में जुटा सराफा बाजार
बिजनौर। बाजार में उपभोक्ताओं के लिए इस बार ब्रांडेड व अधिक शुद्धता वाले गहने मिलेंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद अब ज्यादातर सुनार बीआईएस हॉलमार्क के गहनों को ही तवज्जो दे रहे हैं। छूट मिलने के बाद भी सराफ बीआईएस हॉलमार्क वाले 22 कैरेट सोने के गहने ही बनवा रहे हैं। इनमे ज्यादा सोना होगा तो उपभोक्ताओं को उसी हिसाब से कीमत भी चुकानी होगी।
नवरात्रें शुरू होने वाले हैं और इसी के साथ सहालग से जुड़ा बाजार भी तेजी से दौड़ने लगेगा। कोरोना की मार झेलने के बाद बाजार पटरी पर तो पहले ही आ गया था लेकिन इसमे पूरी तरह जान आना अभी बाकी है। सहालग बाजार में हमेशा प्राण फूंकने का काम करते हैं। सराफा बाजार को भी सहालग से बहुत उम्मीदें हैं। कुछ समय पहले सरकार ने बीआईएस हॉलमार्क के ही गहने बेचने का शासनादेश जारी किया था। बाजार में 90 प्रतिशत उपभोक्ता सोने के जो गहने खरीदते हैं वे 20 कैरेट सोने के बने होते हैं। जबकि सरकार ने 18 या 22 कैरेट सोने के बीआईएस हॉलमार्क गहने ही बिकने की बात कही है। सराफाओं के विरोध के बाद हालांकि सरकार ने इस नियम में ढ़ील दी है लेकिन बाजार खुद को सरकारी निर्देश के अनुसार ही ढ़ाल रहा है। व्यापारी 22 कैैरेट सोने वाले गहने ही मंगवा और बनवा रहे हैं। इसके जेवर में सोना अधिक होने के कारण इसके दाम भी 20 कैरेट सोने के गहनों से अधिक ही रहेंगे।
48 हजार प्रति दस ग्राम हैं दाम
इस समय सोने के दाम 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। इस दाम में 18 कैरेट वाले सोने के गहनों के दाम 3800 रुपये और 22 कैरेट वाले सोने के दाम 46 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम होंगे। 20 कैरेट वाले जेवर करीब 42 हजार 500 हजार रुपये प्रति दस ग्राम मिलेंगे। इन गहनों की बनाई की लागत अलग से लगेगी।
विज्ञापन
दाम हैं कम
बाजार में इस बार सोने के दाम पिछले साल से कम हैं। पिछले साल आजकल के समय में सोने के दाम 55 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। सोने के दाम पिछले साल से कम होने से शादी-ब्याह वाले घरों को थोड़ी राहत मिलेगी।
मिलेंगे ज्यादा शुद्घता वाले गहने
व्यापारी विकास अग्रवाल सराफ के अनुसार बाजार में इस बार सोने के दाम पिछले साल से कम हैं। व्यापारी 22 कैरेट सोने के गहने अधिक मंगवा रहे हैं। यह अधिक शुद्धता वाले गहने होंगे और इसे खरीदने में ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं आएगी।