फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullet fired by pistol, shopkeeper dies

तमंचे से चली गोली, दुकानदार की मौत

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired by pistol, shopkeeper dies
तमंचे से चली गोली, दुकानदार की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव फजलपुर ढ़ाकी में तमंचा में कारतूस डालते समय गोली चलने से एक दुकानदार की मौत हो गई। गोली दुकानदार के माथे पर लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मौके से तमंचा बरामद कर जांच शुरू कर दी।

गांव फजलपुर ढ़ाकी निवासी 50 वर्षीय अनवार अहमद गांव में परचून की दुकान करता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर पर था। ग्रामवासियों के अनुसार अनवार तमंचे में कारतूस डाल रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और अनवार के माथे के पास जा लगी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर परिजनों व ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल को उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। परिजन अनवार की मौत को लेकर असमंजस की स्थिति में है। उनका कहना है कि अनवार के गोली कैसे लगी। उनके संज्ञान में नहीं है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि तमंचा बरामद कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed