फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozers will run on illegal occupations today

अवैध कब्जों पर आज चलेगा बुलडोजर

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on illegal occupations today
अवैध कब्जों पर आज चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

धामपुर। प्रशासन ने ग्रामसभा, नगर पालिका संपत्ति और तालाबों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। नहटौर, स्योहारा और धामपुर में कई स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। बताया गया कि एसडीएम के आदेश पर 11 अप्रैल को शेरकोट के गांव हसनपुर पालकी में तालाब पर हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा।

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने रविवार को बताया कि नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को निर्देशित कर दिया है। जहां पर अभी तक सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों के मामले चिह्नित हो चुके हैं, वहां पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाए। किसी भी हालत में सरकारी संपत्ति पर लोगों का अवैध कब्जा नहीं रहना चाहिए। एसडीएम के आदेशों का हवाला देते हुए नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि 11 अप्रैल को हसनपुर पालकी में तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर से हटाया जाएगा। कब्जा हटाने को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम को बुलडोजर के साथ सफाई कर्मियों की टीम सहित मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम का कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर जेसीबी की व्यवस्था कर ली गई है। पालिका के कर्मियों की टीम के साथ वह स्वयं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed