{"_id":"627e9f84bad2cc2edd52e52d","slug":"bulldozer-ran-demolished-illegal-occupation-dhampur-news-mrt5884772134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर चला अवैध कब्जे को ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर चला अवैध कब्जे को ध्वस्त किया
विज्ञापन
धामपुर बड़ी मंडी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलडोजर चला अवैध कब्जे को ध्वस्त किया
धामपुर। व्यापारियों की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते बड़ी मंडी में अशोक स्तंभ के सामने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। पालिका सदस्य हैदर अली ने पालिका की कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि वह 2006 से पालिका के किराएदार हैं। छह माह पहले पालिका ईओ ने उन्हें यहां पर टिनशेड डालने की अनुमति दी थी।
ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि बड़ी मंडी के कुछ व्यापारियों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी कि पालिका के सदस्य हैदर अली ने मंडी में स्थापित अशोक स्तंभ के सामने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किए गए। जब उसके द्वारा अमल नहीं हुआ तो कार्रवाई करनी पड़ी। उधर पालिका की कार्रवाई का पालिका सदस्य ने कुछ लोगों के साथ विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन वहां पर पुलिस फोर्स होने के कारण मामला शांत रहा। पालिका सदस्य ने आरोप लगाया कि बड़ी मंडी में अधिकांश व्यापारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनका अवैध कब्जा भी ध्वस्त किया जाना चाहिए। वह इस मामले को लेकर पालिका के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।