फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buddies will be in pain support group

दुख-दर्द में साथी बनेगा सहायता समूह

Thu, 31 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Buddies will be in pain support group
बिजनौर के एक बैंक्वेट हॉल में समूह सदस्यों की कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रेरणा दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से  महिला स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला में  विकास खंडों की 749 महिला स्वयं सहायता समूह की 1500 महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सदस्यों ने गीत संगीत एवं लघुनाटिका के माध्यम से समूह के महत्व को दर्शाया। महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि दुख दर्द में समूह से अच्छा कोई साथी नहीं है। समूह के कारण घर की रोजी-रोटी बेहतर हुई, बच्चों की पढ़ाई की प्रेरणा मिली तथा साहूकारों के कर्ज से आजादी मिली। महिलाओं की एकता एवं उत्साह देखते ही बन रहा था। 

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने  स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देने, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा अन्य येाजनाओं की जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया। महिलाओं से इस बात का आश्वासन लिया कि वे खुले में शौच से मुक्त होने के अभियान में अपना नेतृत्व प्रदान करें। ग्राम पंचायत जगदीशपुर के महिला स्वयं सहायता समूह को स्वच्छ शौचालय के प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु दायित्व सौपा।श्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूहों तथा उनके प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर डीडीओ अशोक कुमार निगम, एके उपाध्याय उपायुक्त (स्वत:रोजगार), अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक,  खंड विकास अधिकारी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed