नजीबाबाद। एनआईआईटी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बीटेक के विद्यार्थियों की टीम ने जीता। मैच में सर्वाधिक रन बनाने पर जौनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एनआईआईटी में फ्रेशर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बीटेक और बीफार्मा की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, प्रधानाचार्य मानिक गुप्ता, फार्मेसी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. साजिद अली ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर बीफार्मा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बीटेक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12ओवर में 135 रन बनाए, जिसमें जौनी के सर्वाधिक 39 और निशांत के 33 रनों का योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीफार्मा की टीम मात्र 105 रनों पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि ने बीटेक की टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ी जौनी को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया। एंपायर की भूमिका में रविंद्र कुमार और परवेज रहे।
टूर्नामेंट के आयोजन में कोऑर्डिनेटर उस्मान अली, आचल शर्मा, अमन रस्तौगी, आसिफ, अमन शर्मा, डॉ. चंचल कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।