फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSP MP's son a ticket!

बसपा सांसद के बेटे को टिकट!

Wed, 02 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
नहटौरमें  बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य वीर सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उनके बेटे विवेक कुमार को नहटौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का उन्हें आश्वासन दिया है। इसकी विधिवत घोषणा 20 नवंबर को हो जाएगी। इस सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेेंद्र सिंह के टिकट होने के कयास लगाए जा       रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिलने  से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरमैन व बिजनौर विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी रशीद अहमद के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीर सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य वीर सिंह ने कहा कि उनका बिजनौर से एक पुराना रिश्ता रहा है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने उनके पुत्र विवेक कुमार को नहटौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने दावा किया कि 20 नबंवर को विधिवत रूप से इसकी घोषणा हो जाएगी। चुनाव में कम समय रह गया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए चुनाव की तैयारी में जुुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार सरकार बसपा की होगी। उन्होंने भाजपा व सपा को जन विरोधी पार्टी बताया। नहटौर विधानसभा सीट से विधायक ओमकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कई लोग बसपा  से टिकट की जुगत में लगे हुए थे। बसपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को टिकट मिलने की उम्मीद  जताई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed