{"_id":"67a3b102d67b9e9b650f8a44","slug":"bsc-student-commits-suicide-after-not-finding-bike-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-142292-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक नहीं मिलने पर बीएससी के छात्र ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक नहीं मिलने पर बीएससी के छात्र ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
बिजनौर में आत्महत्या करने वाले छात्र वंश का फाइल फोटो।
- फोटो : राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल युवा।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बाइक दिलाने की जिद कर रहे बीएससी के छात्र वंश ने मांग पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे ने आत्महत्या की तो परिवार में मातम छा गया। बिना कानूनी कार्रवाई के परिजन छात्र के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। बिजनौर शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी में वंश (20) पुत्र अनिल कुमार ने मंगलवार की देर शाम कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर रात 11 बजे परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वंश फांसी पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वंश वर्धमान डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह काफी समय से अपने परिजनों से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। अब बाइक की डिमांड पूरी नहीं पर उसने आत्महत्या कर ली। उसके पिता अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करते हैं। परिवार मूलरूप से वहीं का रहने वाले हैं। उनकी बेटी, बेटा वंश और पत्नी बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी में किराए पर रहते थे।
उधर, आत्महत्या किए जाने के बाद परिवार वाले वंश के शव को मुजफ्फरनगर ले गए। बिजनौर पुलिस को कोई खबर भी नहीं दी गई। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि छात्र के आत्महत्या किए जाने की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।