{"_id":"5f21c0408ebc3e9f5f483f69","slug":"bsa-inspects-schools-bijnor-news-mrt493706635","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर स्कूल से मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर स्कूल से मिले नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर स्कूल से मिले नदारद
बिजनौर। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग के अफसर सख्त हैं। शासन के निर्देश पर स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को बीएसए ने एक लिपिक और दो शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाई है। स्कूल में बच्चों का कम प्रवेश होने पर भी शिक्षकों को फटकार लगाई गई।
बुधवार को बीएसए महेश चंद महेश चंद ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर में स्कूल की उपस्थिति पंजिका में सहायक अध्यापिका प्रतिभा के हस्ताक्षर थे। परंतु शिक्षिका स्कूल में उपस्थित नहीं थीं। इस कारण शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर देवमल में लिपिक केवल सिंह के स्कूल की उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे, परंतु लिपिक विद्यालय में मौजूद नहीं थे। इस कारण केवल सिंह का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गत वर्ष 107 छात्र संख्या थी, परंतु वर्तमान में स्कूल में छात्रों की नामांकन संख्या मात्र 73 रह जाने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार की जुलाई की सैलरी रोक दी गई है। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों से बच्चों का प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन बच्चों का स्कूलों में प्रवेश हो गया उन बच्चों को पाठ्य पुस्तक अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है।