{"_id":"697e540be8ec7db0f6066186","slug":"brothers-cheated-their-widowed-sister-in-the-name-of-getting-an-fd-bijnor-news-c-27-1-bij1029-171325-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एफडी कराने के नाम पर भाइयों ने विधवा बहन से की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एफडी कराने के नाम पर भाइयों ने विधवा बहन से की धोखाधड़ी
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र में एक विधवा महिला से उसके भाइयों द्वारा बेटी के नाम एफडी कराने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
शशि देवी पत्नी अमित चौधरी निवासी ग्राम शाहपुर सैदू, थाना कोतवाली बिजनौर ने आरोप लगाया कि उसके पति अमित चौधरी की एक्सीडेंट में मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष से समझौते के तहत उसे नौ लाख 75 हजार रुपये मिले थे। यह राशि उसने अपनी पांच माह की बेटी सृष्टि के भविष्य के लिए एफडी कराने के उद्देश्य से अपने भाइयों जागेश और निशू को दे दी थी। आरोप है कि भाइयों ने मात्र एक लाख रुपये लौटाए और शेष रकम हड़प ली।
जब महिला ने बेटी के नाम एफडी कराने की बात कही तो टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे धमकी भी दे रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता मुख्यमंत्री दरबार पहुंची, जहां से निर्देश मिलने के बाद स्योहारा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।