{"_id":"61aa6d77aa9826087b062eae","slug":"brother-in-law-died-in-a-road-accident-helmets-were-not-worn-bijnor-news-mrt56748124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, नहीं लगा रखे थे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, नहीं लगा रखे थे हेलमेट
विज्ञापन
छाछरी मोड़ के पास छाईया नदी के पास सड़क दुर्घटना में जीजा - साले की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ और पु
- फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, नहीं लगा रखे थे हेलमेट
छाछरीमोड़ (बिजनौर)। बाइक सवार जीजा साले की एक वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
थाना हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला निवासी संजीव कुमार (28) पुत्र समर सिंह अपने जीजा संभल निवासी उमेश कुमार (24) के साथ किसी काम से बाइक से बिजनौर आ रहे थे। चांदपुर रोड पर छोईया नदी के पुल के पास उन्हें बिजनौर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उमेश कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी भी मौत हो गई। नवादा तुल्ला के रिंकू ने दोनों की शनाख्त की। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल पहुंचे गांव वालों ने बताया कि छोईया नदी पर बना पुल बहुत संकरा है। इस पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और राहगीरों की जान जाती रहती है। बताया कि पुल को चौड़ा करने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। पुलिस के अनुसार संजीव और उमेश में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो जान का नुकसान शायद नहीं होता। पुलिस उनकी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।