फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Broken road, flying dust become a problem for pedestrians

Bijnor News: टूटी सड़क, उड़ती धूल बनी राहगीरों की मुसीबत

Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Broken road, flying dust become a problem for pedestrians
-धूल उड़ने से लोगों की आंखों में हो रहा इंफेक्शन
विज्ञापन

-चक्कर रोड पर सड़क में हो गए गहरे-गहरे गड्ढे
-चक्कर चौराहे पर गड्ढों में भरा हुआ है पानी
-शहर में शुगर मिल के सामने लगे गंदगी के अंबार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कहने को तो शहर में सड़कों का जाल है। मगर ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। जो लोगों की मुसीबत बन रही हैं। चक्कर रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क टूटने से धूल उड़ रही है। टूटी सड़क और धूल उड़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में चक्कर रोड पर काफी कॉलोनी बनी हुई हैं। कई हजार आबादी यहां निवास करती है। रोड खस्ताहाल होने से वहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि सड़क टूटने से आए दिन बाइक फिसलने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। वहीं धूल उड़ने से लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो रहा है। कई महीने से सड़क खराब है। मगर अभी तक अधिकारियों ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही है। जिससे खाना-पीने की चीजें भी दूषित हो रही हैं। वहीं शुगरमिल की तरफ नालियों में भी गंदगी का अंबार है। नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर गंदगी और धूल की वजह से परेशान लोग: केके अग्रवाल
केके अग्रवाल का कहना है कि शुगर मिल की तरफ गंदगी का अंबार है। सड़को पर हर समय धूल उड़ती रहती है। न कभी पानी का छिड़काव होता है और न ही साफ-सफाई की काेई व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल उड़ने से हो रही आंखों में दिक्कत: भानू प्रताप सिंह
भानू प्रताप सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सड़क क्षतिग्रस्त है। बिजनौर में नगीना रोड पर काफी दिक्कत है। शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। धूल की वजह से लोगों की आंखों में दिक्कत हो रही है।

सड़क पर रोज हो पानी का छिड़काव: गुड्डू सिंह
गुड्डू सिंह का कहना है कि नालों में गंदगी अटी हुई है। साफ-सफाई नहीं होने से बरसात में नालों में उफन जाते हैं। पालिका की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धूल कम करने के लिए सड़क पर रोजाना पानी का छिड़काव होना चाहिए।

वर्जन::
बिजनौर-कोतवाली मार्ग पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के अधीन है। हाईवे के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।....एसके राव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed