{"_id":"bbc6efd127f99971e5a585fcd6bc1ddd","slug":"broken-railing-broke-the-door-of-breath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी रेलिंग ने तोड़ दी सांसों की डोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी रेलिंग ने तोड़ दी सांसों की डोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में गांव मलूकवाली के समीप तेज रफ्तार बाइक मालन नदी पुल की टूटी रेलिंग से नीचे गिर गई। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुरगढ़ी निवासी घसीटा का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप मिक्सर मशीन पर मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम वह अपने साथी गांव मादलपुर, थाना गढ़ीपुख्ता, जिला शामली निवासी भरत उर्फ सनी (24) के साथ कोटद्वार काम करने जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक मलूकवाली गांव के पास समीपुर-हरिद्वार नहर पटरी मार्ग स्थित पुल की टूटी रेलिंग से करीब 50 फिट नीचे गिर गई।
बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरी रात उनके शव बाइक सहित नदी में पड़े रहे। संयोग से नदी में पानी कम था, जिससे क्षेत्र के राहगीरों की निगाह प्रात : बाइक व मृतकों पर पड़ गई। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए। पांच भाइयों में मृतक प्रदीप अपने पूरे परिवार की आजीविका को अपने कंधों पर लिए था, जबकि उसका साथी भरत अपने परिवार में इकलौता बताया जाता है। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।
आश्वासन दिया
नजीबाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल और बलराज त्यागी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया। भाजपा नेताओं की मांग पर एसडीएम वीके श्रीवास्तव ने दोनों मृतकों को शासन से आर्थिक मदद दिलाने के प्रयास का आश्वासन दिया। वहीं पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग के समानांतर नहर स्थित है, जबकि मालन नदी नहर व सड़क से करीब 50 फिट नीचे से गुजरती है। जिस पुलिया से बाइक नीचे गिरी, उसकी दो स्थानों पर रेलिंग काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। यदि रेलिंग लगी होती, तो बाइक रेलिंग से टकराकर गिर जाती। दोनों युवकों की जान बच सकती थी। क्षेत्रवासियों ने रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
धामपुर। नूरपुर मार्ग पर कडूला नदी के मोड़ के पास बुधवार को शाम के समय दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फोन से घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने बताया हादसा मार्ग पर तेज गति से बाइक चलाने पर हुआ। दोनों बाइकों पर तीन- तीन सवारियां बैठी थी। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। शायद यदि हेलमेट होता तो आमिर बच सकता था।
पुलिस के अनुसार नींदडू निवासी आमिर अपने गांव के फरमान और दिलशाद के साथ किसी काम से बाइक से जा रहा था। इस दौरान कडूला नदी के पास दो बाइकों की टक्कर में आमिर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दिलशाद और फरमान घायल हो गए।
उधर, हादसे में शिकार नूरपुर थाने के गांव छजुपुरा निवासी रीता देवी ने बताया वह गांव की रामेश्वरी , मानवेंद्र कुमार के साथ बाइक से धामपुर से दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जब वे नूरपुर मार्ग पर गांव सरकथल माधो के पास कडूला नदी के मोड़ पर पहुंचे तो तेज आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह, रामेश्वरी और मानवेंद्र तीनों घायल हो गए।
कोतवाल ने कहा किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक आमिर के शव को अस्पताल की के मोर्ची में रख दिया। सभी घायलों के परिजनों को फोन करके सूचना दे दी।