फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   brij kumar nirvirodh sabhapati nirvachit

ब्रज कुमार निर्विरोध सभापति निर्वाचित 

Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
brij kumar nirvirodh sabhapati nirvachit
गन्ना विकास समिति के निर्वाचित सभापति ब्रज कुमार के साथ सम‌र्थक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति पद पर ब्रज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। समिति के डायरेक्टरों ने सभापति को समर्थन प्रदान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को समिति परिसर में निर्वाचन अधिकारी/बीडीओ एके उपाध्याय के देखरेख में सभापति पद की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

किसी भी प्रतिद्वंद्वी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने पर निर्वाचन अधिकारी ने एकमात्र पर्चा दाखिल करने वाले ग्राम खुड़ाहेड़ी (बिजनौर) निवासी ब्रज कुमार को समिति का सभापति निर्वाचित किया। समिति के डायरेक्टरों जितेंद्र सिंह, नीरज सिंह, ऋषिपाल सिंह, बेगराज सिंह, कामिनी देवी, राजबाला आदि डायरेक्टरों ने सभापति को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, किरतपुर ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, लोकेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, ब्रजराज सिंह., भागूवाला सभापति तपराज सिंह, सत्यपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक संचालक संदीप तोमर आदि ने निर्वाचित सभापति ब्रज कुमार का स्वागत किया। पूर्व विधायक एवं गन्ना समिति चेयरमैन स्वर्गीय रामपाल सिंह के भतीजे ब्रज कुमार के गन्ना समिति चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

बनने पर क्षेत्रीय किसानों ने शासन की विकास परख योजनाओं का बेहतर लाभ मिलने की अपेक्षा की है। इस दौरान समर्थकों ने परिणाम पर अपनी खुशी जाहिर की।

कुशलपाल समिति के निर्विरोध सभापति निर्वाचित

धामपुर। सहकारी किसान गन्ना समिति के सभापति के रिक्त पद पर वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल को निर्विरोध सभापति निर्वाचित किए गए। गौरतलब है कि पहले सभापति पद पर प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान की सहधर्मिणी ठाकुर कमलेश सिंह विराजमान थीं। तीन माह पहले अपरिहार्य कारणों से त्यागपत्र देने से यह पद खाली चला आ रहा था।


23 नवंबर को सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर ने निर्वाचन आयोग लखनऊ के आदेश पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया था। चुनाव अधिकारी एवं बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि 11 संचालकों में से केवल एक ही संचालक कुुशलपाल सिंह ने नामांकन किया। इसलिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed