फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bright in 200 m race, iti maiden

200 मीटर दौड़ में उज्ज्वल, इति प्रथम

Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bright in 200 m race, iti maiden
200 मीटर दौड़ में उज्ज्वल, इति प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में छठा वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 200 मीटर में दौड़ में उज्ज्वल और इति ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बुधवार को कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम और विद्यालय के चेयरमैन शांतनु गुप्ता ने स्पोर्ट्स ध्वज फहराकर की। बच्चों ने मार्च पास्ट और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, फौजी ड्रेस, विभिन्न नेताओं तथा क्रांतिकारियों की पोशाक पहनकर मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। चेयरमैन शांतनु गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान 200, 400 मीटर सीनियर बालक व बालिका वर्ग रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, टग एंड वार, लेमन रेस, ईट एंड इंजाय रेस, पार्टनर रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 200 मीटर में दौड़ में उज्ज्वल और इति ने प्रथम, आदित्य, आरजू ने द्वितीय, ऋषभ, मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोस हाउस को विद्यालय की सर्वोच्च ट्रॉफी, भाभा हाउस को टग एंड वार तथा रमन हाउस ने हाउस डिसीप्लिन ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑल राउंडर ब्वाइज और गर्ल चैंपियन ट्रॉफी सृष्टि एडवाल और आयुष एडवाल, सीनियर ब्वाइज एंड गर्ल चैंपियन ट्रॉफी आदित्य तौमर, शालू, जूनियर ब्वाइज एंड गर्ल चैंपियन ट्रॉफी आर्यन और तेजस्वी तथा सब जूनियर ब्वाइज एंड गर्ल चैंपियन ट्रॉफी आकाश एडवाल और दिव्यांशी एडवाल को मिली। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य तुषार रस्तोगी, निधि चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि शेखर अवस्थी, दिनेश कुमार त्यागी, भूपेंद्र सिंह, रुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed