फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bridge construction started in Jattiwala with Rs 1.80 crore

1.80 करोड़ रुपये से जट्टीवाला में पुल निर्माण शुरू

Wed, 05 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction started in Jattiwala with Rs 1.80 crore
नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़िया-बिजौरी-पुरनपुर मार्ग पर जट्टीवाला क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण शुरू किया है। पुल निर्माण से करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को मालन नदी के उफान से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा में पुल निर्माण न होने से जट्टीवाला तथा आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांव से जुड़े स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए जट्टीवाला क्षेत्र में मालन नदी रपटे पर पुल निर्माण का मुद्दा उठाया था। शासन द्वारा स्वीकृत 30 मीटर लंबे पांच स्पान के पुल का निर्माण लोनिवि के एई सतीश शर्मा, जेई विक्रम पंवार की देखरेख में शुरू किया गया है। दो माह के भीतर पुल निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है। मो.अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला के ग्राम प्रधान सतविंदर सिंह पोप, पूर्व प्रधान साहब सिंह, निर्मल सिंह काला, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह, जगमीत सिंह जीत ने कहा कि मालन नदी पर पुल निर्माण होने से क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी आवागमन की समस्या हल होगी।
विज्ञापन

....................................
कई गांव के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
नजीबाबाद। जट्टीवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में कृषि व्यवसाय से जुड़े बड़ी संख्या में सिख परिवार रहते हैं। मालन नदी के उफान से हर वर्ष क्षेत्र का संपर्क मार्ग कटने से कई गांव के ग्रामीण और कृषि भूमि प्रभावित होती है। पुल निर्माण होने से जट्टीवाला, मेदूवाला, बीरूवाला, ताहरपुर, भुड्डी, चौहड़खाता, भोगपुर, बिजौरी, पुरनपुर और बड़िया क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed