फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bridge access road damaged due to rising water level

Bijnor News: कादराबाद-जलस्तर बढ़ने से पुल का पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bridge access road damaged due to rising water level
कादराबाद के गांव मीरापुर में क्षतिग्रस्त धारा नदी के पुल का पंहुच मार्ग।
फोटो
विज्ञापन

कादराबाद। दो दिन पूर्व धारा नदी में पानी का जल स्तर बढ़ने से पुल का पहुंच मार्ग ओर अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण भारी वाहन पुल तक आकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से रेत के कट्टे लगाकर आधा मार्ग बंद कर दिया है। वहीं नदी में पानी का बहाव तेज होने से मरम्मत कार्य शुरू नही हो सका।

सोमवार को सुबह हुई तेज वर्षा से भिक्का वाला रहेड मार्ग के बीच बने धारा नदी के पुल का पहुंच मार्ग ओर अधिक क्षतिग्रस्त हो गया। जिसपर से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने भारी वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया है। पहुंच मार्ग करीब 15 मीटर चौड़ा है, जिसमे दो दिन पूर्व कुछ मार्ग क्षतिग्रस्त होकर नीचे धंस गया था। लेकिन हल्के भारी वाहन निकल रहे थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने से मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है पहुंच मार्ग टूटने से क्षेत्रवासियों को रहेड काशीपुर जाने के लिए अफजलगढ़ होकर जाना पड़ रहा है, जिसमे समय व पैसे की भारी बर्बादी हो रही है।कालागढ़ ,कदराबाद, मुरलीवाला जामनवाला सहित दर्जनों गांव रेहड़, काशीपुर जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि मार्ग पर पानी कम होने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed