{"_id":"65f5e9d3860b7729f90d93a4","slug":"brick-kiln-owners-son-shoots-himself-admitted-in-critical-condition-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-107256-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ईंट भट्ठा स्वामी के बेटे ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ईंट भट्ठा स्वामी के बेटे ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती
Sun, 17 Mar 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती (बिजनौर)। ईंट-भट्ठा स्वामी के बेटे ने जंगल में जाकर अपने पिता के रिवाल्वर से खुद गोली मार ली। युवक के सीने में दाहिनी ओर गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव चंदोक निवासी सूरत सिंह के बेटे सिद्धार्थ (30) ने शनिवार को करीब तीन बजे घर से 500 मीटर दूर खेत पर अपने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने सिद्धार्थ को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, नांगल थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि युवक सिद्धार्थ शादीशुदा है। जिसका एक बेटा भी है। युवक के पिता सूरत सिंह का कामराजपुर के निकट ईंट का भट्टा भी है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की रही है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।